Cosmetic Dentistry

Page 1 of 2  | Next |

क्या आप फोटो खिचाते समय या पब्लिक समारोह में अपने दांतों को छिपाते हैं?आज डेन्टिस्ट्री में बहुत से ऐसी तकनीक है जो आपकी स्माइल का ख्याल रखती है । डेन्टिस्ट एक आटिर्स्ट की तरह आप की स्माइल को आवश्यकता अनुसार बना सकता है । स्माइल एक व्यक्तित्व का प्रारंभिक दर्पण होता है जो आपकी प्रोफेशनल एवं सोशियल लाइफ को प्रभावित करती है ।

एक समान्य जाच हा नही
क्या स्माइल करने में आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है? . .
क्या आपको आपकी स्माइल सेलीब्रेटी जैसे नहीं लगती है? . .
क्या आपको और सफेद दांतों की कामना है ? . .
क्या आपके दांत बदरंगे है ? . .
क्या आपके दांत टेढॆ मेढे हैं ? . .
क्या आपके दांतों के बीच में गेपिंग है ? . .
क्या आपके कोई दांत अलग से आकार के हैं ? . .
क्या कोई दांत आधा टूटा आधा है ? . .
क्या आप अपने मसूड़ों के रंग/आकार से असंतुशट हैं ? . .

उपरोक्त प्रश्नों में किसी का जवाब यदि हा है तो कास्मेटिक डेन्टिस्ट्री आपकी आवाश्यकता है

बान्डिग(Bonding)

समय के साथ दांतों के आकार में थोड़ा परिवर्तन आना सामान्यत: देखा जाता है दांतों की किनार थोड़ी-थोड़ी टूट जाती है जिससे एक परफेक्ट स्माइल खराब स्माइल में बदल जाती है । दो दांतों के बीच गेप आ जाता है ऎसे में बाडिग एक बेहतर इलाज है । यह आसान, दर्द रहित एवं लंबे समय तक असरदार होता है । यह 1 से 2 सीटिंग में ही हो जाता है ।

बान्डिग सामान्यत: कब की जाती है ?

  • सामने के दांतों के मध्य यदि गेप हो
  • टूटे एवं विकृत आकार के दांतों में
  • दांतों में कीडे लगने पर सामने के
  • दांतों की सड़न के प्रति संवेदनशील दूध के एवं पक्के दांतों के कमजोर हिस्से में ।

यदि आप अपनी बूढी होती हुई स्माइल को रोकना चाहते हैं तो बाडिंग एक अच्छा एवं सुरक्षित विकल्प है।

क्राउन -

सामान्य भाषा में इसे टूथ केप कहा जाता है दांतों को केपिंग कर उनका सही आकार, कार्य एवं सुंदरता पुन: प्राप्त की जा सकती है । यह बहुत प्रकार के मटैरियल से बनता है जैसे सिरैमिक, मेटल, मेटल सिरैमिक एवं एक्रिलिक हर प्रकार के क्राउन के कुछ फायदे एंव नुकसान है। डेन्टिस्ट इसे जरुरत के अनुसार सलैक्ट करते है।

क्राउन का प्रयोग कब किया जाता है ?

  • फ्रैक्चर दांतों को सामान्य करने में
  • आर-सी-टी- के बाद दांतों को मजबूती प्रदान करने में
  • दांतों की सड़न द्वारा दांत गला देने पर
  • बहुत अधिक विकृत दांतों में
  • फिक्स दांत लगाने में
  • डेन्टल इम्प्लांट को कवर करने में

Page 1 of 2  | Next |