Cosmetic Dentistry

Page 1 of 2 | Previous |

विनीयर -

यह पोर्सलेन का पत्ती की तरह पतला आवरण है जो दांत को केवल सामने से कवर करता है । यह बदरंगे दांत, क्रेक दांत एवं हल्के टूटे दांतों का सबसे आधुनिक इलाज है इससे स्माइल बेहद आकर्षक बनाई जा सकती है एवं यह सालों तक असरदार रहता है ।

विनीयरिंग कब की जाती है ?

  • डेमेज दांतों के इलाज में
  • दांतों के बीच गेपिंग होने में
  • दांतों का अत्यधिक बदरंगे होने में

पोर्सलेन विनीयर समय के साथ पीला नहीं पड़ता इसकी सफेदी सदैव बनी रहती है । पोस्ट ट्रीटमेंट केयर भी न्यूनतम होता है । यह अब तक के खोजे गए मटेरियल में नेचुरल दांतों के समान होता है ।

स्माइल डिजायनिंग -

यह डेन्टिस्ट्री की ऎसी शाखा है जो पूर्णत: स्माइल को समपिर्त है । डेन्टिस्ट पहले स्माइल का विशलेषण करते है, फिर आवशयकतानुसार स्माइल डिजाइन कर उसे आकर्षक बनाते है

सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न -

यह दांतों के रंग का प्लास्टिक मिक्सचर है जिसमें सिलिकान के कण मजबूती प्रदान करते हे इससे ना सिर्फ दांत बनाए जाते है बल्कि उनके डिफेक्ट भी छुपाए जाते हैं ।

कंम्पोसिट फिलिंग में कितना समय लगता है ?

10 से 20 मिनट सामान्यत: 1 से 2 सीटिंग

कंपोसिट फिलिंग के क्या फायदे हैं ?

  • दांतों के रंग से मिलने के कारण सामने के दांतों में यह सबसे बेहतर होता है ।
  • यह दांतों से अच्छी तरह पकड़ बनाकर उसे मजबूती प्रदान करता है ।
  • यह उष्मा का कुचालक है अत: ठंडे-गरम खाने में कोई तकलीफ नही ।

 

Page 1 of 2 | Previous |