Page 1 of 2 | Next |
रुट केनाल ट्रीटमेंट R.C.T
सालों से यह धारणा बनी हुई है कि दांतों में सड़न एवं दर्द का इलाज दांत निकलवाना है R.C.T,ऎसी भ्रांतियों का सटीक जवाब है ।
R.C.T क्या है ?
दांतों के अंदर नसों में इन्फेकशन हो जाने से नसें संवेदनशील हो जाती हैं । जो असहनीय दर्द उत्पन्न करती हैं । रुट कनाल ट्रीटमेंट में उन नसों को साफ कर, दांतों के अंनद नसों में अक्रियाशील पदार्थ(Gutta Purcha) भर देते हैं । इस तरह दांतों को बचाया जा सकता है ।
सामान्यत: किन परिस्थतियों में दांतों की नसों में इन्फेकशन होता है ?
- दांतों की सड़न (Caries) का बढाना
- दांतों में चोट लगना ।
- दांतों का आधा टूट जाना ।
- पायरिया का अधिक बढ जाना ।
दांतों की नसों में इन्फेकशन के लक्षण क्या हैं ?
- दांतों में दर्द होना (सोते समय दर्द का बढना)
- खाना चबाते वक्त दर्द का होना ।
- मसूड़ों में/जबड़ों में सूजन(Sweelling) आना ।
- ठंडे-गरम खाने के प्रति संवेदनशीलता ।
- दांतों का गल जाना ।
लक्ष्ण इन्फेकशन की तीव्रता व आपके प्रतिरोधी क्षमता पर निर्भर करता है,कभी-कभी तो कोई लक्षण उत्पन्न किए बिना ही दांतों की नसों में इन्फेकशन हो जाता है ।
Page 1 of 2 | Next |