Page 1 of 2 | Previous |
दांतों की नसों में इन्फेकशन के बाद भी R.C.T नहीं कराने पर क्या परिणाम होंगे ?
R.C.T के बिना इन्फेक्न नसों से हडिडयों में पहुचंकर दांतों की जड़ों में घाव एवं मवाद(Pus) बनाते हैं । जिससे दांतों की पकड़ कमजोर हो जाती है एवं दांत गिर जाते हैं ।
दर्द निवारक दवाईयों या लौंग के उपयोग द्वारा दर्द कम करकेR.C.T को टालना उचित है ?
सही मायने में लौंग भी एक दर्दनिवारक दवाई ही हैं । जो दर्द को कम करती है । किन्तु इन्फेकशन का बढना जारी रहता है एवं इन्फेकशन हडिडयों तक पहुंच जाता है जिससे 1 से 3 माह के अंदर दर्द की विस्फोटक स्थिति कभी भी बन सकती है ।
क्या R.C.T ना कराकर दांत निकलवाना उचित होगा ?
नहीं!प्राकृतिक दांत को बचाना अधिक फायदेमंद होता है । क्योंकि दांत निकलवाने के बाद आसपास के दांतों के संतुलन (Balance) को बिगड़ने से रोकने के लिये नकली दांत(Fixed-Removable) लगवाना आवश्यक हो जाता है,जो कि अधिक खर्चीला एवं जटिल होता है ।
अगर इस अवस्था में उपचार R.C.T नहीं कराई जाए तो हडिडयों तक यह इन्फेकशन पहुंचकर घाव बनाता है और चेहरे में सूजन का कारण भी बन सकता है ।
R.C.T की जरुरत क्यों ?
Treatment के बिना इनफेकशन नसों से रक्त में एवं हडिडयों में पहुंचकर Tooth सपोर्ट नट कर देता हे एवं दांत कमजोर होकर गिर सकता है एवं दांतों की जड़ों में घाव बनाकर मवाद(Pus) बनाता है ।
दर्द की विस्फोटक स्थिति कभी भी बन सकती है एेसे समय दांतों को निकलाना पड़ता है,जो आसपास के दातों के Balance को खराब करते हैं अत:दांत निकलवाने के बाद नकली दांत (Fixed-Removable)लगवाना अत्यंत आवाश्यक है । ऐसे दांत निकलवाना R.C.T से अधिक खर्चीला एवं काम्पलीकेटेड होता है ।
Natural दांत को बचाना हमेशा अधिक फायदेमंद होता है जब तक आपकी स्थिति में यह संभव हो यह निर्णय अनुभवी Dentist ही कर सकता है ।
Root Canal Threrapy का तरीका :-
- एक से चार बैठकों में दांतों की स्थिति अनुसार
- दांतों को सुन्न किया जाता है
- Dental ,X-Rays से दांतों की जड़ों को देखा जाता है
- कुछ मरीजों में दांतों की अलग संरचना हो सकती है ऐसे में R.C.T करना पड़ सकता है ।
क्या बच्चों में R.C.T की जाती है ?
हा !बच्चों के दूध के एवं पक्के दोनों प्रकार के दांतों में R.C.T की जाती है । दूध के दांत में R.C.T थोड़ी से अलग तरीके से करते हैं । स्वस्थ पक्के दांतों के लिये दूध के दांतों का सही इलाज अतिआवाश्यक है ।
क्या R.C.T के बाद दांतों की कोई विशेष देखभाल करनी पड़ती है ?
R.C.T के पश्य्चात् दांतों दिखने में एक खाना खाने में सामान्य दांत की तरह ही व्यवहार करता है । दांतों की देखभाल के लिए कोई विशेष तरीका नहीं है अन्य सामान्य दांतों के समान ही देखभाल पर्याप्त है । दांतों की सही सफाई सबसे अधिक आवाश्यक है ।
अत: Prevention Is Always Better Then Cureनियमित जांच से आपकी बीमारी प्रारंभिक अवस्था में पकड़ में आ जाती है ।
Page 1 of 2 | Previous |